֍:यूपी में फरवरी तक होगी खरीद§ֆ:उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंत तक धान की खरीद चलने वाली है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 सीजन में खरीफ चावल उत्पादन रिकॉर्ड 119.93 मिलियन टन तक पहुंच सकता है. पिछले साल ये 113.26 मिलियन टन था. §֍:जानें अन्य राज्यों के आंकड़ें§ֆ:आंकड़ों के नुसार तेलंगाना में धान की खरीद में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले साल से 27.11 लाख टन से बढ़कर 28.25 लाख टन दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश में अब तक 23.88 लाख टन खरीद हुई है, जो पिछले साल 22.65 लाख से 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है. अभी यहां धान की खरीद जारी है. वहीं, मध्य प्रदेश में 16.65 लाख टन धान खरीदी गई है. वहीं, महाराष्ट्र में 3.49 लाख टन से 6 प्रतिशत बढ़कर 3.69 लाख टन धान की खरीद हुई है. इसके अलावा बिहार में 6.79 लाख टन, ओडिशा में 7.87 लाख टन और बंगाल में 0.05 लाख टन धान की खरीद हुई.§पिछले मानसून सीजन मे अच्छी बारिश होने से धान की अच्छी पैदावार हुई. कई राज्यों में सरकारी धान की खरीद पूरी हो चुकी है. 2024-25 में अब तक तय लक्ष्य का 64 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है. खरीदी में पंजाब और हरियाणा की अहम भूमिका है. वहीं, यूपी में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है. किसान फरवरी तक अपनी उपज बेच सकेंगे. केंद्र सरकार ने अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच यानी तीन महीनों में धान खरीदी के लक्ष्य 492.11 लाख टन के मुकाबले 313.13 लाख टन खरीद की है. पिछले साल से इस बार 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

