֍:इस तरह की जाएगी जिलों में खरीदी§ֆ:बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में 1 अक्टूबर से खरीद शुरू होगी. बयान में कहा गया है कि इसके बाद 1 नवंबर से लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में खरीद होगी. आधिकारिक बयान के मुताबिक, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और झांसी सहित कई जिलों में धान की खरीद 31 जनवरी तक जारी रहेगी. धान के लिए MSP 2,300 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि ग्रेड ए धान की कीमत 2,320 रुपये प्रति क्विंटल है. किसानों को उनकी उपज उतारने, छानने और साफ करने के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल की प्रतिपूर्ति मिलेगी. इस व्यापक खरीद प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य भर में लगभग 4,000 खरीद केंद्र बनाए हैं.§֍:48 घंटे में भुगतान का वादा§ֆ:बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों को बिक्री के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए, ताकि समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित हो सके. §֍:पंजाब में भी शुरू होगी खरीद§ֆ:यूपी के साथ पंजाब में भी आज से धान की आधिकारिक खरीद शुरू होने वाली है. इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को धान खरीद पर एक बैठक की अध्यक्षता की थी. इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार को 185 लाख टन धान की खरीद करने की उम्मीद है. राज्य सरकार आगामी खरीफ विपणन सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है. वर्तमान में पंजाब के किसानों ने 32 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की है. पंजाब 185 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य लेकर चल रहा है.§उत्तर प्रदेश में आज यानि 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरु होने की जानाकारी पिछले दिनों आ गई थी. अब आज से धान की खरीद शुरु हो जाएगी. इसके लिए राज्य के क्रय केंद्रों द्वारा सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. अधिकारी धान की खरीद शुरू करने के लिए सुबह से ही अपने- अपने केंद्रों पर मुस्तैद हैं. किसानों को धान खरीद के लिए 48 घंटे के भीतर ही भुगतान किया जाएगा. उनके खातों में ऑनलाइन राशि जारी की जाएगी.

