֍:4000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा धान§ֆ:मध्य प्रदेश में किसान कई नई और पारंपारिक फसलों की खेती करते हैं. ज्यादातर किसान यहां धान की खेती करते हैं और सीधे बेचते हैं. कुछ किसान चावल तैयार करके भी बेचते हैं. अब मुख्यमंत्री ने धान की खेती पर किसानों को तोहफा दिया है. सीएम यादव ने कहा कि हम 4000 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेंगे. इससे किसानों को फायदा होगा.§ֆ:सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं प्रदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण होंगी. उन्होंने धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए भी प्रदेश के किसानों को बधाई दी.§֍:गेहूं को लेकर कही ये बात §ֆ:सीएम यादव ने किसानों को गेहूं खरीद पर बोनस देने का भी ऐलान किया है. विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का ऐलान किया था. अब सरकार किसानों से 2425 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी. साथ ही प्रति क्विंटल 175 रुपए बोनस भी दिया जाएगा. इस हिसाब से गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा.§मध्य प्रदेश में कृषि को लेकर सरकार काफी सतर्क है. किसानों की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से कई घोषाएं की गईं. इसी के चलते अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के चावल उत्पादक किसानों को एक और सौगात दी है. इसमें चावल उत्पादक किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि धान की खेती के लिए प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपये से बढ़कर अब 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है. सीएम यादव की इस घोषणा से राज्य के लाखों किसानों के मुनाफे में वृद्धि होगी.

