֍:22 को दिल्ली में होगी बैठक
§ֆ:बता दें कि राहुल गांधी 22 जुलाई को किसानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे एमएसपी कानून को लेकर मीटिंग करेंगे. इंडिया गठबंधन ने किसानों को सरकार बनने पर एमएसपी कानून लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनकी सरकार केंद्र में न आने पर अब मीटिंग में इन मुद्दों को लेकर बातचीत होगी.
§֍:क्या होंगे मुद्दे?
§ֆ:एसकेएम ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन की घोषणा कर दी है. ऐसे में एसकेएम एमएसपी कानून की गारंटी, ऋण माफी, फसल बीमा, किसानों और खेती करने वाले मजदूरों की पेंशन, जैसी मांगों को लेकर आंदोलन शुरु करेंगे. एसकेएम ने कृषि के लिए अलग बजट, केंद्र सरकार में सहकारिता विभाग को समाप्त करने, कृषि इनपुट पर जीएसटी हटाने की मांग की है. एसकेएम ने 16,17 और 18 जुलाई को प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सांसद सदस्यों को ज्ञापन सौंपेगा.
§विपक्षी नेता राहुल गांधी अपने अलग अंदाज से लोगों के बीच जाकर उनका दिल जीत लेते हैं. समय-समय पर वे लोगों के बीच जाकर समस्याओं को सुनते हैं. कई वीडियो में राहुल गांधी अलग-अलग काम करते भी दिखाई देते हैं. मीडियी रिपोर्ट्स के अनुसार अब राहुल गांधी 222 जुलाई को दिल्ली में किसानों से मिलने वाले हैं. इसमें एमएसपी कानून लाने के लिए देशभर से 200 किसान नेता भी मौजूद होंगे.

