ֆ:
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के तहत देश ने अपने संप्रभु क्षेत्र चीन के हाथों गँवा दिए हैं। इसके लिए खड़गे ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते बताया कि चीन ने पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर सिरिजाप साइट पर एक सैन्य अड्डा बनाया है। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह क्षेत्र मई 2020 तक भारतीय नियंत्रण में था और मोदी सरकार ने चीन के हाथों इसे गँवा दिया।
§कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीन द्वारा सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण और निर्माण के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

