֍:भारतीयों की वतन वापसी पर लोकसभा भी 12 बजे तक स्थगित §ֆ:अमेरिका से भारतीयों की वतन वापसी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ओम बिरला ने इसे विदेश नीति और दूसरे देश का मामला बताते हुए कहा कि उनकी अपनी नीतियां होती हैं. भारत सरकार ने आपकी चिंताओं का संज्ञान लिया है और इस मुद्दे पर गंभीर है. प्रश्नकाल बहुत महत्वपूर्ण समय होता है और आप इसे चलने दें. स्पीकर के आग्रह के बावजूद विपक्षी सदस्य वेल में नारेबाजी करते रहे. स्पीकर ने हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया.§ֆ:§֍:संसद में विपक्ष ने उठाया भारतीयों के डिपोर्टेशन का मुद्दा, हंगामा§ֆ:संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन का मुद्दा उठाया. विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका से भारतीयों की वापसी का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये विदेश नीति का मामला है. दूसरे देश से संबंधित मामला है. आपकी चिंता सरकार के ध्यान में है. प्रश्नकाल के बाद आप अपनी बात रख लीजिएगा.
§संसद के चालू बजट सत्र के पांचवें दिन आज लोकसभा में आम बजट पर चर्चा की शुरुआत होगी. वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण परा धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए हैं.

