֍:वित्त विभाग से भर्ती को मिली मंजूरी§ֆ:छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. सीएम साय की पहल पर अब तक 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए Finance Department ने अपनी मंजूरी दे दी है.
खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बना कर शासन से स्वीकृति लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री साय ने अन्य सभी विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं. इससे स्पष्ट है कि जैसे जैसे विभागों में रिक्त पदों को चिन्हित कर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, उसी क्रम में वित्त विभाग की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी.
इस कड़ी में वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, Forest and Environment विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके बाद ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा.
§֍:उम्र सीमा में मिली छूट§ֆ:सरकार की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को Education and Employment में नए अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में जरूरी सुधार हेतु नियमों में ढील भी दी जा रही है. इसके तहत सीएम साय की पहल पर हाल ही में कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने को भी मंजूरी दी है.
§छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की पहचान कर इन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कृषि, Rural Development, पर्यावरण और Home Department सहित 8 विभागों में Vacant Posts को चिन्हित किया गया है. इन पर तैनाती के लिए सरकार ने Application Process शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं. इसके साथ ही लगभग 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. साय सरकार का दावा है कि इससे युवाओं को अपना भविष्य संवारने के लिए सुनहरा अवसर मिला है. सरकार ने आश्वासन दिया है कि अन्य विभागों में रिक्त पदों को चिन्हित करने का काम चल रहा है. सभी विभागों में रिक्त पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी.

