ֆ:रमेश ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पांचवे चरण की वोटिंग ख़त्म होने के साथ ही 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। निवर्तमान प्रधानमंत्री की विदाई के अब सिर्फ़ 15 दिन शेष रह गए हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “पहले चरण से जो ट्रेंड शुरू हुआ था वह धीरे-धीरे मज़बूत होता जा रहा है, यह स्पष्ट है कि बीजेपी, दक्षिण में साफ़ और उत्तर, पश्चिम एवं पूरब में हाफ होने जा रही है।
कांग्रेस नेता के मुताबिक, “ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन पहले ही 272 सीटों के आधे के आंकड़े को पार कर चुका है और कुल मिलाकर 350 से अधिक सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। मोदी जी का जाना अब लगभग तय हो गया है। कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी, और संविधान को बदलने एवं आरक्षण को ख़त्म करने की बीजेपी की धमकियां मुख्य रूप से वे कारण हैं जिनकी वजह से लोग इस सरकार को सत्ता से बेदख़ल करने जा रहे हैं।”
§कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पीएम मोदी की विदाई में सिर्फ 15 दिन रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 350 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

