֍:बिहार मंडियों में क्या है भाव?§ֆ:बिहार की मंडियों की बात करें तो जहाझारपुर मंडी में न्यूनतम दाम 3400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिकतम दाम 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं. वहीं, जयनगर में 3000-3400, जमुई में 2600-2700, ताजपुर में 3400-3500 और कोचस मंडी में 2200-2400 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम पहुंच गए हैं. §֍:गुजरात मंडियों में ये हैं भाव§ֆ:गुजरात की मंडियों की बात करें तो अहमदाबाद की मंडी में 1700-2500, आनंद मंडी में 2000-3000, अंकलेश्वर मंडी में 1900-2900, भुज मंडी में 2000-3000, बिलिमोरा में 2000-3000, दाहोद में 2000-2800, धोराजी में 600-2255, जामनगर मंडी में 450-2675, जेतपुर 605-2380, सूरत 1200-3300 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम चल रहे हैं. §֍:केरल मंडी में क्या हैं दाम?§ֆ:केरल की पलायम मंडी में 3100-3200, पम्पाडी मंडी में 3500-4500, पट्टाम्बि मंडी में 3600-4000, पेरिन्तल्मन्न मंडी में 2300-3900, पेरामबरा मंडी में 3500-3800 और पोथेनकोडे मंडी में 44000-44080 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव चल रहा है. §पिछले कुछ हफ्तों से देश के बाजारों में प्याज के दाम कम चल रहे थे, लेकिन अचानक कई राज्यों में बढ़ोतरी देखी गई है. कीमतों में बढ़ोतरी होने पर किसानों को मुनाफा होने की संभावना बढ़ गई है. ज्यादातर मंडियों में किसानों को 15 रुपये से 50 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव मिल रहा है. कुछ जगाहों पर किसोनं को उपज के लिए 100-500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा था. वहीं, अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को राहत मिली है.

