֍:जानें क्या है भाव?§ֆ:देश में सब्जी के भाव से लोगों की आखों में आंसू आ रहे थे. अब प्याज के दामों ने आम आदमी की आंखों में आंसू ला दिए है. घर का बजट बिगाड़ दिया है. बता दें कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. प्याज की बढ़ी कीमतों ने इसे आम आदमी की थाली से दूर कर दिया है. प्याज का औसत मूल्य 4533.33 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि बाजार में इसकी सबसे कम कीमत 4000 रुपये प्रति क्विंटल है. §֍:जानें थोक बाजार के भाव?§ֆ:मार्केट में प्याज थोक के दामों में सबसे महंगा तमिलनाडु के कुड्डालोर और कलाकुर्ची में 5000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. इसी के साथ महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज 2662 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. दिल्ली में प्याज की लगभग कीमत 2626 रुपये प्रति क्विंटल है. §भारत में हाल ही में टमाटर और हरी सब्जियों के बाद अब प्याज के दामों में बदलाव आना शुरु हो गया है. अब प्याज के दामों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की मंडी में प्याज का भाव 1750 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुका है और जल्द ही इसे पार करने वाला है.

