֍:हरियाणा में क्या है भाव?§ֆ:हरियाणा में कीमतों की बात करें तो फतेहाबाद मंडी में न्यूनतम कीमत 2000 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है. इसी तरह गनौर में 3200-3500, गुड़गांव में 1500-3000, हांसी में 2000-3500, हिसार मंडी में 1800-2800, लाडवा में 2600-2600 और नारनौल मंडी में 2000-2500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§֍:उत्तर प्रदेश में क्या है भाव?§ֆ:यूपी में किसानों को अचनेरा मंडी में न्यूनतम कीमत 2380 रुपये प्रति क्विंटल से अधिकतम कीमत 2460 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है. वहीं, अहिरोरा मंडी में 2000-2500, अजुहा मंडी में 2440-2580, अकबरपुर मंडी में 2700-2750, अलीगढ़ मंडी में 2480-2830, बांदा मंडी में 2670-2830, बाराबंकी में 2620-2720, बिजनौर में 2650-2700, फतेहपुर में 2300-2600, फिरोजाबाद में 2400-2610, गुलावती मंडी में 1900-2100 और हरदोई मंडी में 2550-2610 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमतें चल रही हैं. §केंद्र सरकार क ओर से प्याज निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगाया गया है. इसे हटाने की संभावना अब बढ़ती जा रही है, क्योंकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नई फसलों की आवक बढ़ रही है और कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं. इसको लेकर कृषि मंत्रालय ने हाल ही में पुष्टि की थी कि इस साल प्याज की बुवाई का रकबा पिछले साल से 25 फीसदी ज्यादा है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने 28 फरवरी को कृषि क्षेत्र में प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी. इसमें अधिकारियों से फसलों की बुवाई, खरीद, मौसम और जलाशयों की स्थिति और फसलों के थोक व खुदरा भाव के बारे में जानकारी ली थी.

