֍:बिहार में प्याज के भाव§ֆ:बिहार में प्याज की आवक अच्छी है, साथ ही यहां प्याज के दाम किसानों को मुनाफा दे रहे हैं. बता दें कि बिहार में स्थित बहादुरगंज में 2.5 टन की रोजाना आवक है. इस मंडी में प्याज की कीमत 3800 से 4200 रुपये तक है. वहीं दानापुर मंडी में आवक 35 टन है और यहां दाम 4600 से 5000 रुपये तक हैं. बता दें कि बिहार की मंडियों में सबसे ज्यादा आवक वाली मंडी दानापुर मंडी है. §֍:गुजरात में प्याज के दाम §ֆ:गुजरात में प्याज के दामों की बात करें तो यहां दाम काफी सामान्य से मिल जाते हैं. यहां सबसे ज्यादा आवक वाली मंडी अहमदाबाद मंडी है. जहां 667.2 टन प्याज आता है. अहमदाबाद मंडी के दामों की बात करें तो ये 2500-3800 रुपये तक हैं. इसी के साथ सबसे कम आवक वाली मंडी बिलिमोरा है, जहां प्याज 2500-4500 रुपये तक बिक रहा है.§֍:जानें हरियाणा मंडी भाव§ֆ:हरियण में कई किसान प्याज की खेती करते हैं. यहां मंडियों में प्याज की आवक सबसे ज्यादा गुड़गांव की मंडी में है, जो कि 45.8 टन है. इस मंडी में प्याज के दाम 2800-3800 रुपये तक पहुंच रहे हैं. इसी के साथ सबसे कम आवक वाली मंडी घरौंदा मंडी है, जहां 0.6 टन ही प्याज आता है. इस मंडी में प्याद के दाम 4000-4200 तक चल रहे हैं. §֍:जानें मध्य प्रदेस के मंडी भाव§ֆ:मध्य प्रदेश में प्याज किसान काफी अधिक लागत में प्याज की खेती करते हैं, क्योंकि यहां के किसानों को प्याज की केती में काफी मुनाफा मिल रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश की सबसे ज्यादा प्ययाज की आवक वाली मंडडी इंदौर है, जहां 2604.73 टन की आवक है. यहां दाम 595-3762 तक चल रहे हैं. दामों के इन मंडियों में इतने ज्यादा कम होने से किसानों को इस बार सीजन में काफी नुसान झेलना पड़ रहा है.§भारतीय मंडियों में प्याज को लेकर कई महीनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. प्याज की खेती से किसानों को अभी तक काफी लाभ हो रहा था, जिस कारण पारंपारिक खेती से किसान दूर हो गया था. प्याज की खेती से किसानों को काफी मुनाफा हो रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों में किसानों की दामों के कारण हालत खराब हो गई है. बता दें कि मध्य प्रदेश की कई मंडियों में प्याज के भाव 10 रुपये तक पहुंच गए हैं.

