֍:मंडी व्यापारी ने दी जानकारी§ֆ:इन मंडियों के व्यापारियों द्वारा बताया गया कि घरेलू बाजारों में मांग के साथ-साथ श्रीलंका से निर्यात मांग भी बढ़ी है. शनिवार को प्याज का न्यूनतम और अधिकतम थोक मूल्य 1,951 रुपये और 3,368 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. §֍:टमाटर की बढ़ी आवक§ֆ:अधिकारियों ने बताया कि बाजार में टमाटर की आवक तीन गुना बढ़ गई है. नासिक की इस मंडी में टमाटर की आवक 3 अगस्त को रोजाना 8 हजार क्रेट से बढ़कर शनिवार 24 हजार क्रेट हो गई. §भारत में काफी समय से सब्जियों और फलों के दामों में बढ़त देखी जा रही है. इसी के चलते महाराष्ट्र में स्थित नासिक की प्याज मंडी में 7 दिनों के अंदर प्याद के दामों में इजाफा हुआ है. नासिक में स्थित लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति में प्याज की कीमत में 21 फीसदी बढ़ी हुई है. 3 अगस्त से औसतन थोक प्याज की कीमत 2,725 रुपये प्रति क्विंटल चल रही थी, जो कि बढ़कर 10 अगस्त को 3,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में यहां प्याज की आवक घटकर 9,000 क्विंटल प्रतिदिन रह गई है. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण किसान प्याज को जिले की मंडियों में नहीं ला रहे हैं.

