֍:कुलपति ने कही ये बात§ֆ:इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कांबोज ने कहा कि आने वाला समय नवीनतम तकनीकियों का है, जिसमें ड्रोन की एक अहम भूमिका है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं लगातार बदलती तकनीकि से कदमताल कर रही है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग दिल्ली से आए उपायुक्त सीआर लोही ने भी ड्रोन की महिलाओं के लिए उपयोगिता को परिभाषित करते हुए इसे आय का साधन बनाने पर जोर दिया. उन्होंने इसके लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया. इस मौके पर महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रसिक्षण दिया गया. साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र भी वितरित कराए गए. सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.राजबीर गर्ग व क्रॉप-लाइफ इंडिया की मल्लिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. §֍:खेत में कराया ड्रोन प्रशिक्षण§ֆ:क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हरविंद्र सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी. इसके बाद दृष्या के डिप्टी सीओओ डॉ.सतेंद्र कुमार यादव ने स्वयं सहायता समूहों से चुनकर आईं ड्रोन दीदी का परिचय कराया. उन्होंने ड्रोन कितने प्रकार के होते हैं, कौन ड्रोन किस काम आता है, कृषि कार्यों में उनका कहां और किस तरह उपयोग किया जा रहा है, विस्तार से समझाया. बाद में खेतों में जाकर ड्रोन दीदी को ड्रोन से उर्वरक का छिड़काव का प्रशिक्षण दिया गया. महिलाओं से ही ड्रोन संचालित कराया गया. इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र और पीपीई किट का वितरण किया गया. इस मौके पर एचएयू के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार पहुजा, डॉ.सुरेश देसाई, डॉ मुकेश, डॉ. नरेंद्र कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे.§۩:Uploads/NewsImages/09-08-2024/bUkX0x8nvTMZfxuqaq7l.jpg|§हरियाणा के करनाल में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान में गुरुवार को नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और क्रॉप लाइफ इंडिया की मल्लिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कंबोज भी उपस्थित रहे.

