ֆ:एक न्यूज चैनल से बातचीत में सुरेश गोपी ने कहा कि वह मंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। अभिनेता से राजनेता बने गोपी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से मुक्त कर दिया जाएगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी फ़िल्में पूरी करनी हैं। केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करने दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर वह त्रिशूर में अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।§केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के दूसरे दिन ही सांसद सुरेश मंत्री से इस्तीफा देना चाहते है। बता दें कि सुरेश गोपी केरल के इकलौते भाजपा सांसद हैं।

