֍:30 नंबर तक पूरी होगी रबी बुवाई§ֆ:रबी की फसलों को लेकर राज्य के कृषि मंत्री ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारी ध्यान रखें कि 30 नवंबर तक रबी की बुआई हो जाए. इस साल राज्य में अच्छी क्वालिटी के गेहूं बीज उत्पादन का लक्ष्य है. इसके लिए कृषि विभाग चयनित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराएगी. वहीं, किसानों से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2425 रुपये की जगह 3150 रुपये प्रति क्विटल पर सरकार खरीद करेगी.§֍:इन फसलों की बुवाई तेजी पर§ֆ:बिहार में रबी फसलों की बुवाई के समय गेहूं, चना, मटर, मसूर, अलसी और सरसों की फसलों के लगभग 3.62 लाख क्विंटल बीज की आवश्यकता होगी, जिसमें चना बीज 34.84 हजार क्विंटल, मसूर 58.58 हजार क्विंटल, मटर 10 हजार क्विंटल, सरसों 3825 क्विंटल और तीसी के 952 क्विंटल बीज की 29 आवश्यकता होगी. किसानों को बीज सहित अन्य उत्पादन पर सब्सिडी की व्यवस्था है. §देशभर में रबी फसलों की बुवाई शुरु हो गई है. इसके चलते बिहार में अनाज. दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रबी अभियान शुरु करने की तैयारी है. राज्य सराकर रबी फसलों की खेती के लिए 3.98 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया है. राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि हमने राज्य में 39.8 हेक्टेयर में रबी की खेती का लक्ष्य तय किया है. इसमें से 26.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 8 लाख हेक्टेयर में मक्का और 5.4 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की जाएगी. वहीं, सरसों और अलसी सहित तिलहन की खेती 2.4 लाख हेक्टेयर में की जाएगी.

