#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju thanks BJP MP Bhartruhari Mahtab for carrying out the duties of the Protem Speaker.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
BJP MP Om Birla has been elected as the Speaker of 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/8SJwUQRo0s
§֍:ओम बिरला को पीएम मोदी ने दी बधाई§ֆ:
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says "Respected Speaker, it is the good fortune of the House that you are occupying this Chair for the second time. I congratulate you and the entire House" pic.twitter.com/vKm5b8zv4I
— ANI (@ANI) June 26, 2024
§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको विश्वास है कि आने वाले पांच साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे. हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सदृश होता है. आपको तो मुस्कान भी मिली है. आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हम सबको प्रसन्न करती आई है. दूसरी बार स्पीकर का कार्यभार मिलना, नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं. बलराम जाखड़ जी को पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद स्पीकर का दायित्व फिर से मिला था. इनके बाद आप हैं जिसे ये अवसर मिला है. आप जीतकर के आए हैं. नया इतिहास आपने गढ़ा है. हममें से ज्यादातर सांसद आपसे परिचित हैं. एक सांसद के रूप में आप जिस प्रकार से एक सांसद के नाते काम करते हैं, ये भी जानने और सीखने योग्य है.
§֍:किरेन रिजिजू ने सदस्यों का किया धन्यवाद§ֆ:
#WATCH | BJP MP Om Birla occupies the Chair of Lok Sabha Speaker after being elected as the Speaker of the 18th Lok Sabha.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
Prime Minister Narendra Modi, LoP Rahul Gandhi and Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju accompany him to the Chair. pic.twitter.com/zVU0G4yl0d
§ֆ:संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब, संसद के स्टाफ और सदस्यों का धन्यवाद किया.
§֍:ओम बिरला को आसन तक ले गए पीएम मोदी और राहुल गांधी§ֆ:ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक लेकर गए. ओम बिरला के आसन तक पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि आपकी चेयर है, आप संभालें.
§ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. बुधवार को उन्हें ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया. बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, विपक्षी INDIA ब्लॉक ने केरल के मवेलीकारा से 8 बार सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मैदान में उतारा था.

