֍:पंजाब में खरीद बढ़ने के बाद पोस्ट §ֆ:दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तब आया है, जबकि बुधवार को पंजाब में (खास तौर पर सीमा से सटे शहरों में) लोग अपने वाहनों और ईंधन के कंटेनरों में Fuel भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर कतार में खड़े दिखाई दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग भोजन, दवाइयों और LPG Gas Cylinder जैसी अन्य ज़रूरी चीजें खरीदने के लिए भी भीड़ लगाए नजर आए.
§इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशभर के लोगों से हड़बड़ी में ईंधन की खरीद से बचने को कहा है. कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट शेयर कर ये सुनिश्चित किया गया है कि सभी आउटलेट पर पेट्रोल, डीजल (Petrol-Diesel) और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इंडियन ऑयल ही नहीं, बल्कि भारत पेट्रोलियम लिमिटेड (BPCL) की तरफ से भी ये पुष्टि की है कि देशभर में उसकी आपूर्ति सुचारू चल रही है.

