֍:‘केसरी चैप्टर 2’ ने 8वें दिन कितनी कमाई की?§ֆ:‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 में बैसाखी के त्यौहार के दौरान अमृतसर में हुए जलियाँवाला बाग हत्याकांड की दुखद ऐतिहासिक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किया है. एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से सिनेमाघरों में चल रही ये फिल्म अपनी पावरफुल स्टोरीलाइन की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्र कर चुकी है.§Kesari 2 Box Office Collection Day 8: करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ ने सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है.18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर आते ही इस ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली और क्रिटिस् से भी इसे बेहतरीन रिव्यू मिला. चलिए यहां जानते हैं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

