֍:एग्रीकल्चर में डिस्टेंस लर्निंग§ֆ:कृषि क्षेत्र में कोर्स करने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स 6 माह का शुरु किया जा रहा है. इसका नाम एग्रीकल्चर एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट है. इसकी फीस 3800 रुपये और एडमिशन के लिए ग्रेजुए होना जरूरी है. वहीं, छह माह के एग्रीकल्चर पॉलिसी में प्रवेश लेने के लिए 3600 रुपये की फीस है. इसके बाद फूड सेफ्टी और मैनेजमेंट कोर्स में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध हैं. §֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:एग्रीकल्चर में डिसटेंस लर्निंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेधन भर सकते हैं. इसके लिए आपको IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाना होगा. वहीं, ऑनलाइन मोड कोर्सेस में एडमिशन के लिए पोर्टल के जरिए आवेदन करें: https://ignouiop.samarth.edu.in/§ֆ:आवेदक को सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराना होगा. जिसके बाद सभ जरूरी डिटेल्स भरने होंगे. बाद में कोर्स का चयन कर निर्देशों को ध्यान से पढ़कर सबमिट कर दें. कोर्स, एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इग्नू के इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.§ֆ:
छात्र सेवा केंद्र: ssc@ignou.ac.in, 011-29572513, और 29572514.
छात्र पंजीकरण विभाग : csrc@ignou.ac.in, 011-29571301, 29571528
§इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने घर बैठे पढ़ाई करने वाले युवाओं से एजूकेशन सत्र के लिए आवेदन मांगे हैं. इग्नू से अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के जरिए 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई छात्र कर सकते हैं. एग्रीकल्चर, फूड एंड बेवरेज से लेकर कई सेक्टर में कोर्सेस के लिए एडमिशन विंडो खोली गई है. विश्वविद्यालय ने जनवरी 2025 से शुरू हो रहे शिक्षण सत्र के लिए युवाओं को प्रवेश की अनुमति दी है. नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है.

