֍:धमकी में क्या कहा गया?§ֆ:मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इस धमकी को शाहरुख खान को देने का मकसद क्या है इसका पता लगाया जा रहा है. मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है. वहां ये टीम मामले की जांच करेगी. बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान के लिए धमकीभरा कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हमें करोड़ों रुपये दें. नहीं तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा और फिर कॉल को काट दिया गया. कॉल करने वाले आरोपी का नाम फैजान खान बताया जा रहा है. उसने फोन बंद कर दिया है. उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश हो रही है.
§֍:धमकी देने वाले ने क्या कहा?§ֆ:5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा- शाहरूख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना .. अगर उसने मुझे 50 लाख रुपए नहीं दिए , तो उसे मार डालूंगा. पुलिस ने पूछा- आप कौन बोल रहे हैं और कहां से बोल रहे हैं. फोन करने वाले ने कहा कि ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है, अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.
§बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो रायपुर का निकला, जिसके बाद पुलिस की टीम रायपुर गई है. अभी आगे की जांच जारी है.

