֍:क्या है जीरो पॉवर्टी अभियान?§ֆ:जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत जो परिवार रोजाना कमाते-खाते हैं और जिनके पास पक्के मकान नहीं हैं. एक दिन काम पर न जाने से इनके घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे परिवारों के लिए साल के अंत तक राहत देने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है. इसके लिए 18,526 परिवारों के फॉर्म भरवाए जा चुके हैं और बाकी 1,974 परिवारों के फॉर्म भी जल्द भरवाए जाएंगे.§֍:सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ§ֆ:सीडीओ प्रखर सिंह ने जानकारी दी कि इन परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देकर गरीबी से उबारा जाएगा ताकि उनका जीवन सामान्य हो सके. इन परिवारों को पीएम आवास योजना, बच्चों को निशुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, मिड डे मील, रोजगार परख प्रशिक्षण, आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज, घर में उज्जवला गैस कनेक्शन, श्रम विभाग की योजना में मनरेगा, कौशल विकास मिशन, शादी अनुदान आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. §उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल में राज्य में गरीबी दूर करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जो गरीब हैं और एक दिन भी काम न करें तो इनके घर चूल्हा न जले. इस अभियान के तहत अलीगढ़ के 20,500 परिवारों की गरीबी दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत इन परिवारों की पहचान की गई है.

