֍:पशु सुरक्षा को प्राथमिकता§ֆ:एक्स पोस्ट में पशुपालन मंत्री मलिक ने कहा, हमने यह फैसला प्रदेश में फ्री वेटनरी सुविधा देने के लिए किया है. हमने इस सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है. वेटनरी केयर के अलावा पशुओं की सुरक्षा भी हमारे लिए प्राथमिकता है. मुझे भरोसा है कि इस फैसले से हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत मदद मिलेगी जो पशुपालन में दिलचस्पी रखते हैं.§ֆ:इस बीच, ओडिशा मिल्क फार्मर्स एसोसिएशन यानी OMFA ने पशुओं के लिए भी यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की मांग की है. ओएमएफए ने कहा है कि भारत सरकार ने जैसे इंसानों के लिए आयुष्मान भारत स्कीम और ओडिशा सरकार ने गोपाबंधु जन आरोग्य योजना शुरू की है. ठीक उसी तरह पशुओं के लिए भी कोई स्कीम बनानी चाहिए जिससे उनकी सेहत का खयाल रखा जा सके.§֍:पशुओं का बनेगा आयुष्मान कार्ड§ֆ:इस मांग को लेकर ओएमएफए के अध्यक्ष रबी बेहेरा ने प्रदेश के मत्स्यपालन और पशुपालन मंत्री गोकुलानंद मलिक को एक पत्र लिखा है. बेहेरा ने पत्र में लिखा है, ग्रामीण इलाके के किसान और पशुपालक अपने पशुओं को कमाई और जीविक का साधन मानते हुए पालते हैं. ओडिशा की नई बीजेपी सरकार पशुपालन को प्रमोट भी कर रही है. इसके लिए किसानों को कई तरह की सब्सिडी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है.§ֆ:पत्र में बेहेरा ने लिखा है, कई बार ऐसा देखा जाता है कि पाले जाने वाले पशु गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं. पशु मालिक के पास इतना साधन और पैसा नहीं होता जिससे वे बीमार पशुओं का ठीक से इलाज करवा सकें. इसलिए सरकार ने मांग है कि वह आयुष्मान भारत स्कीम की तरह ही पशुओं के लिए कोई यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लेकर आए.§ओडिशा सरकार ने राज्य के पशुपालकों के लिए खुशखबरी दी है. सरकार ने बताया कि 1 मार्च से पशुओं का इलाज मुफ्त होगा. साथ ही टीकाकरण की सुविधा भी बिना खर्च के मिलेगी. इसकी जानकारी ओडिशा के मत्स्यपालन और पशुपालन मंत्री गोकुलानंद मलिक ने दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. लोगों की मांग के आधार पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पशुओं के इलाज और उनके टीकाकरण में लगने वाली फीस को पूरी तरह से माफ कर दिया गया है. इन पशुओं में गाय, भैंस, बैल, बकरी, भेड़ आदि शामिल हैं. प्रदेश के लोग 1 मार्च से फ्री वेटनरी की सुविधा पाएंगे.

