֍:
IMD ने दी जानकारी
§ֆ:आईएमडी के अनुसार, इस साल के अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर का उच्च तापमान दर्ज किया गया. अब नवंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. 4 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतन तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रह सकता है.§֍:
AQI नहीं आया 300 के नीचे
§ֆ:वायु गुणवत्ता की बात करें तो प्रदूषण का स्तर भी अत्याधिक बना हुआ है, क्योंकि इस नवंबर में दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे नहीं आया है. प्रदूषण के उच्च स्तर के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि मौसम की स्थिति, बदलते मौसम के पैटर्न और विशेष रूप से ग्लोबल वार्मिंग इसके लिए जिम्मेदार हैं. इस साल असामान्य रूप से उच्च तापमान और उच्च प्रदूषण स्तरों के कारणों में से एक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ द्वारा प्रेरित किसी भी प्रणाली का अभाव है.§۩:Uploads/NewsImages/28-11-2024/Kanh9eVVf1MWIWkJJxHy.jpg|§राजधानी दिल्ली में रात में तापमान गिर रहा है. लेकिन अब सुबह में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है. आज की बात करें तो सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट का कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाएं हैं. बताया गया कि शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.

