֍:सितंबर से नहीं हुआ भुगतान§ֆ:कर्मचारियो का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल क कारण वेतन अटका हुआ है. बता दें कि सितंबर 2024 से उन्हें भुगतान नहीं मिला. आत्मा स्टाफ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने इस महीने की शुरुआत में अपने लंबित वेतन के संबंध में मुख्यमंत्री हरियाणा को एक ज्ञापन सौंपा था और राज्य वेतन नीति बनाने की मांग की थी ताकि कर्मचारियों को वेतन पाने के लिए महीनों तक इंतजार न करना पड़े.§֍:आत्मा योजना में 22 करोड़ का बजट§ֆ:इस बारे में आत्मा ने कहा कि इस योजना के तहत सालाना बजट 22 करोड़ रुपये है और राज्य में लगभग 450 कर्मचारी इस योजना के तहत काम कर रहे हैं. सरकार को एक राज्य वेतन नीति तैयार करनी चाहिए और यह तय करना चाहिए कि कर्मचारियों को केंद्र से देरी होने पर भी उनका वेतन मिले और वेतन का भुगतान करने के लिए अपने इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल करें.§ֆ:एक कर्मचारी ने कहा, “हमें बताया गया है कि विभाग कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए कुछ फंड का उपयोग करने की कोशिश कर रहा है. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले वेतन दिया जाए.”§हरियाणा के सैकड़ों कृषि कर्मचारियों की सैलरी अटकी हुई है. वे इस इंतजार में हैं कि आज नहीं तो कल सैलरी आ ही जाएगी. ऐसा देखते-देखते सात महीने बीत गए, मगर खाते में कोई पैसे नहीं आए. इसमें कृषि विभाग के असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर और ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर शामिल हैं.

