ֆ:
एफएसएसएआई ने बताया कि एवरेस्ट मसाले की दो निर्माण यूनिटों से नौ जबकि एमडीएच की 11 मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से 25 सैंपल लिए गए थे। कुल लिए गए 34 सैंपल में से 28 की रिपोर्ट आ गई है। 6 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
पिछले दिनों हांगकांग और सिंगापुर द्वारा इन लोकप्रिय मसाला ब्रांडों पर सवाल उठाए जाने और इन मसालों में एथिलीन आक्साइड होने की बात कहते हुए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एफएसएसएआई ने देशभर से एमडीएच और एवरेस्ट सहित सभी ब्रांडों के मसालों के नमूने लेना शुरू कर किया था।
§खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने कहा है कि मान्यता प्राप्त लैबों में परीक्षण किए गए दो प्रमुख ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के 28 सैंपलों में एथिलीन आक्साइड की मौजूदगी नहीं मिली है।

