• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

पंजाब को नहीं देना कोई और पानी: सीएम भगवंत मान ने SYL विवाद पर फिर साधा निशाना

Fiza by Fiza
July 12, 2025
in कृषि समाचार
0
पंजाब को नहीं देना कोई और पानी: सीएम भगवंत मान ने SYL विवाद पर फिर साधा निशाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान दो टूक कहा कि पंजाब के पास किसी और राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने पानी के मुद्दे को भावनात्मक और राज्य के अस्तित्व से जुड़ा बताया। सीएम मान भाखड़ा-नांगल बांध पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा ले रहे थे।

पानी को लेकर सीएम मान की दो टूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि “पानी की कहानी 1955 से शुरू होती है, लेकिन आज तक इसकी समीक्षा नहीं हुई, जबकि यह हर 25 साल में होनी चाहिए थी।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंजाब को पश्चिमी नदियों – सिंधु, झेलम, चिनाब, उझ, कश्मीर – से 23 एमएएफ (मिलियन एकड़ फीट) अतिरिक्त पानी मिलने की संभावना है।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पानी पंजाब को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए ताकि राज्य की जल जरूरतों को पूरा किया जा सके।

सीएम मान की अहम सलाह
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा और पौंग बांधों के ऊपर नए जल भंडारण बांध बनाने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि इससे पश्चिमी नदियों के पानी को बेहतर ढंग से संजोया और इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को इस पानी के लिए उचित मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि “पंजाब ने देश को खाद्य सुरक्षा देने के लिए अपने जल संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग किया है।”

विपक्ष पर तीखा हमला
सीएम मान ने विपक्षी दलों पर पानी के मुद्दे पर ‘दोहरा चेहरा’ रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “जिन नेताओं ने SYL नहर की नींव रखी और चांदी के फावड़े चलाए, वे अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।”

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “वह सदन की कार्यवाही से बचने के बहाने ढूंढ़ते हैं। यह सदन पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों का है और केवल चुने गए जनप्रतिनिधि को ही बोलने का हक है।”मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने अब तक दूसरे किसी भी राज्य को एक बूंद पानी नहीं दिया है और आगे भी पंजाब के हितों की रक्षा करते रहेंगे।

 

Previous Post

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर का किया दौरा

Next Post

चीन से आ रही खराब किशमिश ने बढ़ाया संकट! डिप्टी CM पवार ने केंद्र से लगाई आयात रोकने की गुहार

Next Post
चीन से आ रही खराब किशमिश ने बढ़ाया संकट! डिप्टी CM पवार ने केंद्र से लगाई आयात रोकने की गुहार

चीन से आ रही खराब किशमिश ने बढ़ाया संकट! डिप्टी CM पवार ने केंद्र से लगाई आयात रोकने की गुहार

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.