֍:’मैं शांतिपूर्वक जाऊंगा…’§ֆ:एजेंसी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी कर उनसे संभल का दौरा स्थगित करने को कहा है. अजय राय ने कहा, “उन्होंने मुझे नोटिस जारी किया है और कहा है कि मेरे दौरे से अराजकता फैलेगी. निश्चित रूप से हम भी अराजकता नहीं बल्कि शांति चाहते हैं. पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह पता चले. उन्होंने (पुलिस ने) मुझे नोटिस दिया है लेकिन मैं वहां शांतिपूर्वक जाऊंगा.”
§उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ऐसा संभल मामले की वजह से हुआ है. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोकने के लिए लोकल पुलिस के अलावा दो पीएसी जवानों के बस भी बुलाए गए हैं. कांग्रेस दफ्तर के आस-पास बैरिकेडिंग की जा रही है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रेसिडेंट अजय राय ने आजतक से बातचीत में बताया, “यह रोक 30 नवंबर तक थी और कांग्रेस का वहां जाने का प्लान पहले से ही बना हुआ था. पार्टी डेलिगेशन को किसी तरह से रोका जाए, इसलिए यह रोक 10 दिसंबर तक बढ़ाई गई है. ये लोग कितने भी पुलिस वाले लगा लें, हम लोग संभल जाकर रहेंगे.”
जानकारी के मुताबिक, अजय राय आज दोपहर 12:15 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से संभल के लिए प्रस्थान किया.

