• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

No Drone एंट्री, No Flight जोन….PM मोदी के शपथ ग्रहण के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Fiza by Fiza
June 8, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
No Drone एंट्री, No Flight जोन….PM मोदी के शपथ ग्रहण के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:शपथ ग्रहण के लिए कड़े इंजताम §ֆ:पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने नौ और दस जून के लिए राजधानी में नो फ्लाई जोन घोषित किया है. शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा में एसपीजी, राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, खुफिया विभाग की टीमें, अर्द्धसैनिक बलों के जवान, एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद रहेंगी.
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रेसिडेंट हाउस सिक्योरिटी, दिल्ली पुलिस, एसपीजी, एनएसजी, आईबी और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया था.
§֍:एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स की तैनाती§ֆ:इसके साथ ही ऊंची इमारतों में एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किए जा रहे हैं. एनएसजी के पास मौजूद एंटी ड्रोन सिस्टम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लगे रहेंगे. एनएसजी की मदद से डीआरडीओ भी एंट्री ड्रोन सिस्टम की निगरानी कर रहा है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए घुसपैठ चेतावनी प्रणाली (Intrusion Warning System) और फेस आइडेंटिफिकेशन की AI तकनीक का उपयोग करने से लेकर खुफिया जगहों और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती भी अलग-अलग स्थान पर रहेगी.
वहीं, विदेशी मेहमान जिन होटलों में रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर अलग से अधिकारियों को नियुक्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, G-20 के दौरान सुरक्षा के जिन स्टैंडर्ड मानकों को अपनाया गया था, उन्हें शपथ ग्रहण के दौरान भी अपनाया जाएगा.
§֍:विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम§ֆ:विदेशी मेहमानों के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी तैनात किया जा रहा है, जिससे किसी भी मेहमान को किसी भी तरीके की दिक्कत ना हो और सुरक्षा में कोई परेशानी ना हो. विदेशी मेहमान जिस होटल में रुके हुए हैं वहां से शपथ ग्रहण समारोह स्थल यानी राष्ट्रपति भवन तक आने के लिए ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

§֍:दिल्ली में सख्त आदेश जारी §ֆ:दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेशों के अनुरूप शपथ ग्रहण समारोह और गणमान्य लोगों की मौजूदगी के मद्देनजर ग्लाइडर, UAV, UAS, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैराजंपिंग पर रोक रहेगी. नौ जून को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ड्रोन या छोटी या बड़ी किसी भी तरह की उड़ानों पर पाबंदी रहेगी.


§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के साथ नौ जून को शपथ लेने के लिए तैयार हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. राष्ट्रपति भवन में अभेद्य सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा एकदम जबरदस्त है.

Previous Post

बगावत करने वाले विधायकों की घर वापसी के मूड में नहीं है अखिलेश यादव

Next Post

रामाजी राव के निधन की खबर से शोक में डूबी इंडस्ट्री, पीएम मोदी ने जताया दुख

Next Post
रामाजी राव के निधन की खबर से शोक में डूबी इंडस्ट्री, पीएम मोदी ने जताया दुख

रामाजी राव के निधन की खबर से शोक में डूबी इंडस्ट्री, पीएम मोदी ने जताया दुख

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.