ֆ:
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चेन्नई-छपरा गंगा-कावेरी एक्सप्रेस, पुणे-बनारस वीकली एक्सप्रेस, सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-छपरा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक श्रमिक एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवां द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस और एलटीटी-रांची वीकली एक्सप्रेस का मैहर में ठहराव होगा।
§
चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 9 से 23 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर नौ ट्रेनों को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। उनमें अप और डाउन साइड की नौ जोड़ी गाड़ियां हैं।

