• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता के लिए NHAI ने एक इंजीनियर पर अधिकतम 10 परियोजनाओं की सीमा तय की

Fiza by Fiza
June 13, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता के लिए NHAI ने एक इंजीनियर पर अधिकतम 10 परियोजनाओं की सीमा तय की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नेशनल हाईवे परियोजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब से किसी भी परामर्शदाता फर्म (Consultancy Firm) के एक ‘इंजीनियर’ को अधिकतम 10 परियोजनाओं की ही निगरानी का कार्य सौंपा जा सकेगा।NHAI ने यह निर्णय इस आधार पर लिया है कि कई परामर्शदाता कंपनियां स्वतंत्र इंजीनियर (Independent Engineer), प्राधिकरण इंजीनियर (Authority Engineer) या पर्यवेक्षण सलाहकार (Supervision Consultant) के रूप में कार्य करते हुए एक ही इंजीनियर को कई परियोजनाओं की निगरानी का जिम्मा दे देती हैं। इससे उस इंजीनियर के लिए सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण और अनुबंधीय शर्तों का पालन सुनिश्चित कर पाना मुश्किल हो जाता है।

हर माह साइट विज़िट और रिपोर्ट अनिवार्य

नई गाइडलाइंस के तहत, परामर्शदाता फर्म से जुड़े ‘नामित इंजीनियर’ को अब हर महीने अपनी जिम्मेदारी वाले हर प्रोजेक्ट साइट का दौरा करना होगा और प्रगति रिपोर्ट (Monthly Progress Report) तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट परामर्श अनुबंध और सिविल अनुबंध के अनुसार तैयार की जाएगी।

HAM और EPC मोड पर भी होंगे सख्त नियम

यह नियम हाइब्रिड एन्यूटी मोड (HAM) और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं पर भी लागू होगा। नई गाइडलाइंस में स्वतंत्र इंजीनियरों की नियुक्ति और उनकी जिम्मेदारियों के निर्धारण से जुड़ी विस्तृत शर्तें शामिल की गई हैं।

60 दिन में लागू होंगे नए दिशा-निर्देश

NHAI ने परामर्शदाता फर्मों को 60 दिनों की मोहलत दी है ताकि वे इस नए प्रावधान के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकें। इसके बाद यह नियम लागू कर दिया जाएगा।

गुणवत्ता और सुरक्षा में होगा सुधार

इस निर्णय का उद्देश्य परियोजनाओं की निगरानी की गुणवत्ता में सुधार करना, संचालन क्षमता बढ़ाना और राष्ट्रीय राजमार्गों का सुचारू तथा सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है। यह पहल देशभर में यात्रियों को बेहतर और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

 

Previous Post

भारत–स्वीडन व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी एक नई उड़ान

Next Post

पारंपरिक विधि को छोड़ें, ड्रम सीडर से करें धान की बुवाई – बचत और बेहतर उपज!

Next Post
पारंपरिक विधि को छोड़ें, ड्रम सीडर से करें धान की बुवाई – बचत और बेहतर उपज!

पारंपरिक विधि को छोड़ें, ड्रम सीडर से करें धान की बुवाई – बचत और बेहतर उपज!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.