֍:भारतीय टीम का समीकरण§ֆ:भारतीय टीम का सेमीफाइनल में जाना नेट रनरेट पर निर्भर करता है. ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया टीम सभी चार मैच जीतकर क्वालिफाई कर चुकी है. दूसरे नंबर पर 4 अंक के साथ भारतीय टीम है, जिसका नेट रनरेट प्लस में 0.322 है. – 4 ही अंक के साथ तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड 0.282 रनरेट पर है. §֍:भारत का हो सकता है पलड़ा भारी§ֆ:इस ग्रुप का आखिरी मैच अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज ही होना है. पाकिस्तान 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. अगर पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो भारत के साथ इन दोनों टीमों के भी बराबर 4 अंक होंगे. मौजूदा स्थिति के लिहाज से तब भारत का पलड़ा भारी हो सकता है.§महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल चल रहा है. इसमें दो ग्रुप में से अभी तक ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाई है. भारतीय टीम को अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसके लिए ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल थे. अब श्रीलंका बाहर हो गई है. ऐसे में सेमीफाइनल में पाकिस्तान की जीत पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पाकिस्तान -न्यूजीलैंड के बीच आज रात आखिरी मैच होने जा रहा है. इसके नतीजों से ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि ऑस्ट्रेलिया के बाद इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी.

