֍:पुणे केस में नया मोड़ §ֆ:बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोर्ट में कहा कि नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां ने अपने ब्लज सैंपल से बदल दिया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि घटना के वक्त वह नशे में नहीं था. वहीं कुछ दिन पहले ही आरोपी की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि वो उसके बेटे की रक्षा करे. आरोपी की मां ने वीडियो में कहा था कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसके बेटे का नहीं है बल्कि किसी और का है.
§֍:अब तक 11 लोग गिरफ्तार§ֆ:दरअसल, पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात एक नाबालिग लड़के ने पोर्श कार से आईटी सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं घटना के समय आरोपी नशे में था और तेज स्पीड में कार चला रहा था. इस मामले में आरोपी की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. नाबालिग के पिता को 21 मई और दादा को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था.
§महाराष्ट्र के पुणे (Pune) पोर्श कार केस में नाबालिग आरोपी की मां को शनिवार (1 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने इसकी जानकारी दी है. नाबालिग आरोपी की मां पर अपने बेटे का ब्लड सैंपल बदलने के लिए अपना ब्लड सैंपल देने का आरोप है.

