֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा, हमारे यहां अभी जो ऑइल सीड्स हैं, उनका उत्पादन काफी कम है और इसलिए उन्नत बीज किसानों के लिए ICAR बनाएगा. ब्रीडर सीड्स, उसे फाउंडेशन सीड, फिर सर्टिफाइड सीड बनाकर किसानों को फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे. 600 क्लस्टर इसके लिए पूरे देश में बनाए जाएंगे. 21 राज्यों के 347 जिलों में, जहां भी ऑइल सीड्स का उत्पादन होता है उन राज्यों को विशेष रूप से लिया गया है. किसानों को इन कलस्टर में फ्री में बीज, ट्रेनिंग, नई टेक्नोलॉजी से कैसे खेती करें. इससे ज्यादा उत्पादन हो और वो जो उत्पादित करेंगे, उसकी 100 परसेंट खरीदी की जाएगी. §ֆ:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हर साल 10 लाख हेक्टेयर पूरे देश में खेती की जाएगी. 7 साल में 70 लाख हेक्टेयर एरिया इस योजना के अंतर्गत लाया जाएगा. उन्नत बीजों की कमी पूरा करने के लिए 65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे. 100 बीज केंद्र बनेंगे, बीजों को सुरक्षित रखने के लिए 50 बीज भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी. इसके लिए राज्यों पर हम ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जहां केवल एक फसल लेते हैं. खरीफ की इंटरक्रॉपिंग का भी उपयोग करेंगे. अलग-अलग फसलों के बीच में ये बीज और फसलें लगाई जा सकती हैं और पूरी खरीद किसानों से करेंगे. एक ये बड़ा फैसला कल हुआ है,§֍:किसानों के हित में फैसले§ֆ:उन्होंने कहा पिछले लगभग 120 दिनों में किसानों के कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों किसान हितेषी फैसले किए हैं. आप जानते हैं हमारी छह सूत्रीय रणनीति.
1. उत्पादन बढ़ाना
2. उत्पादन लागत घटाना
3. उत्पाद के ठीक दाम देना
4. प्राकृतिक आपदा अगर आए तो उसकी भरपाई करना
5. कृषि का विविधीकरण और वैल्यू एडिशन
6. प्राकृतिक खेती
§ֆ:किसानों को ठीक दाम मिले, इसके लिए पिछले दिनों में कुछ बड़े निर्णय किए गए. एक फैसला जिसका हमारे तिलहन के उत्पादन पर और उसकी कीमतों पर व्यापक असर पड़ रहा है. वो यह था कि देश में अब जो तेल आयात होंगे l, पहले 0% इंपोर्ट ड्यूटी थी, उन पर लेकिन अब वह बढ़कर प्रभावी रूप से 27% हो गई है.§ֆ:सोयाबीन हो, मूंगफली हो, सरसों हो, सूरजमुखी हो, तिल हो, ये हमारे खाद्य तेल के जो सबसे बड़े स्रोत हैं. पहले सस्ता पाम ऑयल और बाकी तेल मध्यप्रदेश में आ रहे थे, उसके कारण सोयाबीन आदि के दाम भी काफी कम हुए थे. इस फैसले से एवरेज अभी 500 रुपये क्विंटल सोयाबीन के दाम बढ़े हैं और बढ़ने का क्रम जारी है. प्याज की एक्सपोर्ट ड्यूटी 40% थी वह घटाकर 20% की गई है. यह सारे फैसले इसलिए किए गए क्योंकि किसानों को इनके ठीक दाम मिल सके.§केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस ब्रीफिंग दी. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय तिलहन मिशन के बारे में जानकारी दी.

