֍:श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम §ֆ:भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई। नए मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया सोमवार को मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना हुई थी। अब टीम वहां पहुंच चुकी है और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
§֍:सूर्या संभालेंगे टी20 टीम की कमान§ֆ:तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। वहीं, शुभमन गिल को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। यह पहला मौका नहीं है जब सूर्या टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इससे पहले सूर्यकुमार यादव पिछले साल नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिसंबर में कप्तानी का मौका था। इस सीरीज को भारत ने 1-1 से बराबर किया था। उम्मीद है वह भारत को इस सीरीज में जीत दिलाने में कामयाब होंगे।
§֍:बीसीसीआई ने साझा किया खास वीडियो§ֆ:भारतीय टीम के श्रीलंका पहुंचने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी। बोर्ड ने इस टीम का एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को मस्ती करते देखा जा सकता है। उन्हें फैंस के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है। वहीं, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकलकर टीम बस में सवार होते दिख रहे हैं। बस में भी खिलाड़ी चिल मोड में नजर आ रहे हैं।
§भारत की क्रिकेट टीम अपने नए कोच और नए कप्तान के साथ श्रीलंका पहुंच गई है. नए मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया सोमवार को भारत से रवाना हो गई थी. अब टीम वहां पहुंच गई है. श्रीलंका से भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही है.

Mumbai to Pallekele via Colombo ✈️ ????#TeamIndia have reached Sri Lanka ????????#SLvIND pic.twitter.com/ffDYJOV7wm
— BCCI (@BCCI) July 22, 2024