• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

भारतीय कृषि में उपलब्धियों पर नेपाल संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जताई प्रशंसा, भारत-नेपाल कृषि सहयोग को लेकर हुई अहम बैठक

Fiza by Fiza
July 31, 2025
in कृषि समाचार
0
भारतीय कृषि में उपलब्धियों पर नेपाल संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जताई प्रशंसा, भारत-नेपाल कृषि सहयोग को लेकर हुई अहम बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नेपाल के सांसदों के 16-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन का दौरा किया। नेपाली कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं सांसद संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (DA&FW) के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव डॉ. मंगी लाल जाट से विस्तृत बातचीत की।

प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा नेपाल के सांसदों के लिए भारत की कृषि क्षेत्र में प्रगति को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस दौरान मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, सटीक खेती (प्रिसीजन फार्मिंग), सिंचाई, कृषि विपणन, फसल बीमा, जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन और किसानों के कल्याण संबंधी पहलों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा पर भी बराबर ध्यान दे रहा है। उन्होंने किसान उत्पादक संगठन (FPO), कृषि का डिजिटलीकरण, प्रिसीजन एग्रीकल्चर और जोखिम न्यूनीकरण की पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन उपायों से किसानों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों की चर्चा करते हुए कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. मंगी लाल जाट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भारत कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से तकनीकी सहयोग के लिए भारत की तत्परता जताई।

डॉ. जाट ने नीति स्तर, प्रौद्योगिकी स्तर और किसानों तथा उद्योगों के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर भारत-नेपाल सहयोग को बहुआयामी रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Previous Post

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले बिहार और यूपी के कृषि मंत्री

Next Post

‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, कृषि में तकनीक का नया युग शुरू

Next Post
‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, कृषि में तकनीक का नया युग शुरू

‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, कृषि में तकनीक का नया युग शुरू

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.