֍:क्यों रो गईं नेहा?§ֆ:मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ मेलबर्न में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में करीब तीन घंटे देरी से पहुंची. इसपर उनका के वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नेहा मंच पर पहुंचते हैं, तो फैंस उनका स्वागत करते हैं. यह देख वे कुछ नहीं कह पाती और रोने लगती हैं. जिसके बाद उन्होंने दर्शकों से कहा कि आप सभी बहुत प्यारे हैं. इतनी देर से आप उनका इंतजार कर रहे हैं. नेहा ने कहा कि आजतक उन्होंने किसी को इंतजार नहीं करवाया, क्योंकि उन्हें इससे नफरत है. उन्होंने इसके लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि वह इस शाम को कभी नहीं भूलेंगी. §֍:नाराज फैंस ने दी प्रतिक्रिया§ֆ:वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ फैंस को गायिका के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते सुना जा सकता हैं. शो में देरी से आने पर एक फैंस ने कहा कि यह भारत नहीं हैं, आप ऑस्ट्रेलिया में हैं. वहीं दूसरे फैंस ने चिल्लाया कि वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो. इसी पर एक अन्य फैंस ने कहा कि यह इंडियन ऑयडल नहीं हैं, जहां आप बच्चों के साथ परफॉर्म कर रही हैं.§֍:सोशल मीडिया पर किया पोस्ट§ֆ:इस कॉन्सर्ट से जुड़ी तस्वीरों को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में गायिका ने लिखा कि धन्यवाद सिडनी और मेलबर्न की रात को शानदार बताया. गायिका ने संगीत जगत में अपने कई गानों से एक खास पहचान बनाई है, जिसमें ‘लंदन ठुमकदा’, ‘कर गई चुल’, ‘काला चश्मा’, और ‘आंख मारे जैसे गाने शामिल हैं.§ֆ:
§मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ऑस्ट्रेलिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वे मंच पर पहुंचते ही रोने लगती हैं. उनके इस वीडियो पर कुछ फैंस ने कहा कि अब वापस जाओ. जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे इसे हमेशा याद रखेंगी.
§मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ऑस्ट्रेलिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वे मंच पर पहुंचते ही रोने लगती हैं. उनके इस वीडियो पर कुछ फैंस ने कहा कि अब वापस जाओ. जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे इसे हमेशा याद रखेंगी.

