֍:नीरज चोपड़ा ने की शादी §ֆ:नीरज की पत्नी हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लड़सौली की रहने वाली हैं और एक टेनिस खिलाड़ी हैं. शादी में दोनों परिवारों के करीब 55-60 सदस्य शामिल हुए. हिमानी मोर के पिता चांदराम ने बताया कि यह शादी लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज है. दोनों परिवार पिछले 7-8 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. शादी के बाद 18 जनवरी को लड़सौली पहुंचे नीरज का स्वागत देसी व्यंजनों से किया गया था.
§֍:नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी §ֆ:शादी समारोह 14 से 17 जनवरी के बीच हरियाणवी रीति-रिवाजों और पहनावे के साथ आयोजित किया गया था. शादी की हर रस्म को पारंपरिक तरीके से निभाया गया. हिमानी के पिता ने बताया कि शादी के बाद नीरज और हिमानी फिलहाल विदेश में हैं. उनके लौटने के बाद एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.
§भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ शादी कर ली है. यह शादी बेहद गुपचुप तरीके से हिमाचल के एक होटल में हुई थी, जिसकी तस्वीरें नीरज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा कीं. हिमानी मोर पिता चांदराम ने कहा कि यह लव मैरिज नहीं थी. यह शादी सोलन के लग्जरी रिजॉर्ट सूर्यविलास में हुई थी.

