֍:नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास §ֆ:जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया. नीरज का यह थ्रो उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर था. इस थ्रो के साथ नीरज 90 मीटर से ज्यादा फेंकने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं. जूलियन वेबर भी पहली बार 90 मीटर से दूर भाला फेंकने वाले दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन गए.
§֍:दुनियाभर में चमका नीरज चोपड़ा का नाम §ֆ:इस मुकाबले में ग्रेनेडा के दो बार के वर्ल्ड चैम्पि यन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 84.65 मीटर दूर भाला फेंका. दोहा में एक और भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी किशोर जेना भी शामिल हुए, लेकिन वह 78.60 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे. 90 मीटर पार करने वाले बाकी दो एशियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पिायन अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) हैं.
डायमंड लीग के एक लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए एथलीट को 8 अंक मिलते हैं. जबकि दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं. यानी नीरज चोपड़ा को 7, जबकि वेबर को 8 अंक मिले. डायमंड लीग 2025 का समापन 27 और 28 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के साथ होना है. डायमंड लीग फाइनल के विजेता को डायमंड ट्रॉफी मिलती है.
§Neeraj Chopra journey to 90.32m: डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को ऐसा कारनामा किया जो यादगार बन गया. उन्होंने भालाफेंक में 90 मीटर की दूरी पार कर की, और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए. चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहली बार 90 मीटर का बैरियर पार किया. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 में भाला 90.23 मीटर दूर फेंका, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.
Massive throw. NATIONAL RECORD
— Athletics Federation of India (@afiindia) May 16, 2025
90.23m#DohaDL @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/xskI1wGM41