ֆ:प्रशांत किशोर ने कहा कि इस समय विपक्ष और आम लोगों का आकलन इसी के इर्दगिर्द घूम रहा है कि भाजपा को 370 सीटें आएंगी या नहीं और 272 की कोई बात ही नहीं कर रहा है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है.
प्रशांत किशोर ने कहा, “मेरा मानना है कि आप किसी भी तरह से चुनाव का आकलन कर लें, ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी देश में होने जा रही है. आंकड़ों को लेकर चर्चा हो सकती है, मतभिन्नता हो सकता है, लेकिन मोटे तौर पर करीब-करीब ये बात दिख रही है. इस समय जो सरकार है, उसे पिछले लोकसभा में जिस तरह के नंबर मिले, लगभग उन्हीं नंबर या उससे थोड़े बेहतर नंबर के साथ सरकार वापसी कर सकती है.”
§लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया और कांग्रेस इसमें फंस गई… यह कहना है चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का.

