ֆ:कॉलेजों पर दो लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की पैनल्टी लगाई गई है। मेडिकल कमीशन द्वारा कराई गई ऑनलाइन जांच में इन मेडिकल कॉलेजों में मानक पूरे नहीं मिले हैं। जुर्माना जमा करने को सात दिन की मोहलत दी गई है। कॉलेजों को एमबीबीएस की सीटों पर जुर्माने के साथ अनुमति दी है। साथ ही दो महीने में मानक पूरे करने की चेतावनी भी दी गई है।§उत्तर प्रदेश के अधिकांश मेडिकल कॉलेजों पर नेशनल मेडिकल कमीशन ने जुर्माना लगा दिया है। इसमें केजीएमयू, बीएचयू, आरएमएल सहित प्रदेश के नामचीन सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

