§ֆ:यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 14, 2025
आज लोक आस्था के महापर्व ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम ‘अमृत स्नान’ कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!#महाकुम्भ_अमृत_स्नान pic.twitter.com/NAN0IlkGf4
§ֆ:सनातन एकता के शाश्वत महायज्ञ और सामाजिक समता के महापर्व ‘महाकुम्भ-2025’ में प्रथम ‘अमृत स्नान’ का पुण्य लाभ प्राप्त करने तीर्थराज प्रयाग में पावन त्रिवेणी तट पर पधारे सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 13, 2025
सर्वसिद्धि प्रदान करने वाले महाकुम्भ में आप…
§֍:श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा§ֆ:महाकुंभ में हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करा कर संस्कृति और संतों का सम्मान भी हुआ. साधु, संन्यासियों और श्रद्धालुओं की महाकुम्भ के अमृत काल में संगम स्नान करने की परंपरा रही है. सभी अखाड़े अपने-अपने क्रम से स्नान करते हैं. अखाड़ों के सभी पदाधिकारियों, महंत, अध्यक्ष, मण्डलेश्वरों, महामण्डलेश्वरों के रथ, हाथी, घोड़ों, के साथ बैंड-बाजे भी अपने-अपने वाद्य यंत्रों के साथ तैयारियां कर रहे हैं.§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरु हो गया है. इसका पहला अमृत स्नान आज यानि मंगलवार को हो रहा है. इसके चलते संगम पर डुबकी के लिए लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मेले में बेहद खूबसूरत तरीके से सजावट की गई है, जिसमें भव्य तटों के साथ हर-हर गंगे की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है. वहीं, नागा साधुओं ने स्नान शुरू कर दिया है. अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े 9 घंटे तक चलेगा.माघ मकरगत रवि जब होई।
— Government of UP (@UPGovt) January 14, 2025
तीरथपतिहिं आव सब कोई।।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर त्रिवेणी में सभी अखाड़ों के साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र ‘अमृत स्नान’ कर रहे हैं।#महाकुम्भ_अमृत_स्नान I @MahaKumbh_2025 pic.twitter.com/mFsiWimybU

