ֆ:इस मौके पर मुनीर खान ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसका इस्तेमाल कर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं।
इस डिवाइस के जरिए उन्हें यह पता चल सकेगा कि उनके खेत में किन तत्वों की कमी है। किस उर्वरक की जरूरत है, कितनी नमी चाहिए। यह जानकारी होने पर किसान कम खर्च में अपने खेत से अधिक उत्पादन ले सकते हैं। मुनीर खान के इस डिवाइस को भारत सरकार से पेटेंट मिल चुका है।
§उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के एक छोटे से गांव गौरिया गांव के निवासी मुनीर खान को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ प्रदान किया गया।

