֍:मुबंई में मॉनसून की दस्तक§ֆ:मुंबई के आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. शहर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो रहा है. §֍:हवाई यात्रा के लिए गाइडलाइन्स§ֆ:बारिश की वजह से फ्लाइट सेवाएं देने वाली कंपनियों ने कस्टमर्स के लिए एडवाजरी जारी की है. स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मुंबई में खराब मौसम (भारी बारिश) की वजह से सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से गुजारिश है कि वे http://spicejet.com/#status के जरिए से अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच करते रहें.”§महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में लगातार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट जारी किए हैं और अगले तीन से चार घंटों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है. सुबह 10 बजे के आसपास बारिश की तेजी कम हो गई, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. सायन इलाके के गांधी मार्केट में सड़कों पर पानी भरा गया है.

