֍:सलमान खान धमकी मामले में नया अपडेट §ֆ:मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी। इसके बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बांद्रा इलाके में खान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।§֍:मानसिक रोगी है मेसैज भेजने वाला आरोपी §ֆ:जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि यह धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था। आनंद ने कहा, ‘मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोदिया पुलिस के साथ सोमवार को एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची। तब पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज भी हो रहा है।’§अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाला 26 वर्षीय यह वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। यह व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज हो रहा है।

