֍:पायलट थे मुकुल देव §ֆ:मुकुल ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘लोगों को पता नहीं है मैं ट्रेन्ड पायलट हूं क्योंकि मैं उन्हें प्लेन एयरक्राफ्ट उड़ाता दिखा नहीं। पॉइंट यह है कि कोई ऐसा नहीं कह सकता कि देखो कि अगले 1 महीने मैं शूटिंग करूंगा और फिर वापस आ जाऊंगा और फिर मैं वापस शूटिंग के लिए जाऊंगा। यही वजह है कि मुझे क्विट करना पड़ा था।’
मुकुल के बारे में बता दें कि वह हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पॉपुलर बॉलीवुड फिल्में सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार और जय हो में काम किया है।
§एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। मुकुल के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। अभी तक तो यही कहा जा रहा है कि एक्टर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच अब मुकुल का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। मुकुल सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते थे। उनका यह आखिरी पोस्ट फरवरी का था जिसमें उन्होंने एयरक्राफ्ट से बादलों का विजुअल शेयर किया है।

