֍:कीमतों में भारी गिरावट§ֆ:सोयाबीन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है. इंदौर में सोयाबीन की एक्स-फैक्ट्री कीमतें शुक्रवार को घटकर 2950 रुपये प्रति क्विंटल रह गईं. 2024 की शुरुआत में यह 4150 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही थीं. केंद्र सरकार ने 14 सितंबर से कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेलों पर आयात शुल्क 5.5% से बढ़ाकर 27.5% कर दिया था, ताकि घरेलू उत्पा्दन को बढ़ावा मिले और किसानों को उपज की अच्छीत कीमतें मिल सकें. वहीं, रिफाइंड इडिबल ऑयल पर आयात शुल्का 13.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 35.75% किया गया था. §֍:§इस साल सोयाबीन की अधिक पैदावार हुई है. लेकिन मंडियों में MSP के दामों में कमी आने से किसान फसल नहीं बैच रहे है. पिछले कुथ महीनों में कीमतों में गिरावट बना हुई है. बता दें कि सरकारी एजेंसियों ने अक्टूबर महीने से अभी तक 10 लाख टन तिलहन वैरायटी खरीदी है. सरकारी एजेंसियां मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में सोयाबीन खरीद रही हैं और अब तक यहां के 4.12 लाख किसानों से सोयाबीन खरीदी जा चुकी है. नेफेड और एनसीसीएफ जैसी एजेंसियां 15 जनवरी 2025 तक मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सोयाबीन खरीदेंगी.

