֍:क्यों सड़कों पर उतरे मध्यप्रदेश के किसान §ֆ:मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर यह हाल तब है जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से शत-प्रतिशत दलहन खरीद का दावा कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अधिकतम एमएसपी पर फसलों की खरीद हुई है। इस साल भी सरकार किसानों से उनकी पूरी उपज खरीदेगी।
§֍:सामने आई किसानों की मांग §ֆ:मध्य प्रदेश कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केदार शंकर सिरोही ने रूरल वॉयस को बताया कि प्रदेश में सभी जगह मूंग की खरीद बंद कर दी गई है। क्योंकि भारत सरकार द्वारा निर्धारित 3.30 लाख टन ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद का लक्ष्य पूरा चुका है। जबकि किसानों को अनुमान था कि मूंग की खरीद 31 जुलाई तक जारी रहेगी। इस तरह समय से पहले ही मूंग की खरीद बंद होने से किसान नाराज हैं। §मध्य प्रदेश में मूंग खरीद का मुद्दा अब सड़कों पर आ गया है। समय से पहले ही खरीद बंद होने से नाराज किसान विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए। मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने 23 जुलाई को कहा था कि प्रदेश में मूंग की खरीद जारी रहेगी। लेकिन मूंग की खरीद अचानक बंद कर दी गई। जिससे बहुत से किसान मूंग बेचने से रह गये हैं। गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को देवास जिले के संदलपुर फाटा, खातेगांव में चक्का जाम कर दिया। किसानों ने खरीद केंद्र के बाहर अपने ट्रैक्टर खड़े किए और बारिश में ही धरने पर बैठ गए। प्रदेश के अन्य जिलों से भी मूंग की खरीद बंद होने को लेकर किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

