֍:जानें कब देगा मानसून का दस्तक §ֆ:खास बात यह है कि केरल और पूर्वोत्तर में मॉनसून का एक साथ आना काफी आश्चर्य की बात है. इससे पहले चार मौकों पर ऐसा हुआ था. साल 2017, 1997, 1995 और 1991 में केरल और पूर्वोत्तर में मॉनसून का एक साथ आया था. पीटीआई से बात करते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में मॉनसून के 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले आने की संभावना है.
§֍:पिछले साल 25 जून को पहुंचा था मॉनसून§ֆ:उन्होंने कहा कि इस मौसम में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि राज्य में औसत बारिश 949 मिमी रही. उन्होंने कहा कि पिछले साल मॉनसून 25 जून को मध्य प्रदेश पहुंचा था, लेकिन कुछ ही समय में पूरे राज्य को कवर कर लिया था. आईएमडी के भोपाल केंद्र के एक अन्य मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर प्रगति सामान्य रही तो मॉनसून 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है. 2022 में मॉनसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को मध्य राज्य में पहुंचा और 21 जून तक राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया.
§֍:अभी पड़ रही भीषण गर्मी§ֆ:बता दें कि इससे पहले खबर सामने आई थी कि मध्य प्रदेश के लोगों को अभी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. आने वाले दिनों में मौसम का और विकराल रूप देखने को मिलेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी. दो जून के बाद मौसम में भारी बदलाव आएगा. इसके चलते प्रदेश में एक तरफ चिलचिलाती धूप निकलेगी, तो दूसरी तरफ आंधी और तूफान लोगों को लू से राहत देंगे. मौसम विभाग ने 1 जून को सतना, मैहर, सीधी और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया है.
§मध्य प्रदेश के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि राज्य में जल्द ही मॉनसून की दस्तक होगी. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले ही दस्तक दे दी. इसके साथ केरल सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है.

