֍:गृह विभाग ने दी जानकारी§ֆ:गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि कैलाश मकवाना एमपी के अगले डीजीपी होंगे. वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे और अगले दिन 1 दिसंबर को कैलाश मकवाना पदभार संभाल लेंगे. डीजीपी के पद के लिए 21 नवंबर को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हुई थी. इस दौरान 3 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम का पैनल था. इसपर चर्चा के बाद कैलाश मकवाना का डीजीपी पद के लिए चयन किया गया.§֍:88 बैच के हैं आईपीएस§ֆ:वर्तमान में कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं. वे 1988 बैच के आईपीएस अफसर है. 2019 से लेकर 2022 तक उनका 7 बार ट्रांसफर हो चुका है. अब अगर आईपीएस अधिकारी मकवाना के सर्विस रिकॉर्ड की बात करें तो भोपाल से बीई और दिल्ली आईआईटी से एमटेक करने वाले मकवाना दुर्ग और मुरैना में एएसपी के पद पर काम कर चुके हैं. §मध्य प्रदेश में नए डीजीपी की पोस्ट पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को नियुक्त किया गया है. 1 दिसंबर को वे इस पद पर आधिकारिक तौर पर ज्वाइन करने वाले हैं. उनके नाम को शनिवार-रविवार की रात को मध्य प्रदेश के अगले DGP के लिए ऐलान किया गया.

